HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जनपद हापुड़ में निर्माणाधीन जिला कारागार में सामग्री सप्लाई के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना हाफिजपुर पुलिस ने आरोपितों को रामपुर अंडरपास के नीचे से दबोचकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपितों ने एक निजी कंपनी के साथ सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर कर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया था। मामले में दर्ज मुकदमे में नामजद तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार आरोपितों में लोकेन्द्र सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी ग्राम बछलौता थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़, राम सिंह पुत्र लखपत सिंह निवासी ग्राम सोही थाना पहासु जनपद बुलन्दशहर तथा अमर सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी ग्राम घुघराला की मढ़ैया थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ शामिल हैं।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin