Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक की मांग तेज, माहौल बिगाड़ने का आरोप


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, उ०प्र० के जिलाध्यक्ष अम्बरीष यादव और कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद हापुड़ से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर तत्काल रोक लगाने और फिल्म से जुड़े निर्माताओं व कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। अम्बरीष यादव का कहना है कि फिल्म में एक विशेष जाति को प्रेम प्रसंग से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म के निर्माण और कथानक की जानकारी सामने आई है। इसमें किसी विशेष जाति का उल्लेख कर उसे अन्य धर्म से जोड़कर कहानी प्रस्तुत करना आपत्तिजनक बताया गया है। अम्बरीष यादव ने आरोप लगाया कि ऐसे प्रयास प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ सकते हैं और सामाजिक तनाव पैदा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री से अपील की है कि फिल्म की रिलीज से पूर्व ही इसकी समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित निर्माताओं और कलाकारों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग भी रखी गई है। 


आनंद गुर्जर ने कहा कि समाज में सद्भाव बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और विवादित सामग्री के प्रसार पर समय रहते रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कर मामले का समाधान निकालने की अपील की है। ज्ञापन को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को संबोधित किया गया है।