HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद हापुड़ में होली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गढ़ कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री बरामद की। टीम ने करीब 12 कुंतल रंगीन कचरी को सील कर दिया, जिसमें खतरनाक केमिकल रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था।
खाद्य विभाग अधिकारियों के अनुसार छापेमारी के दौरान कचरी में इड़ाकोल जैसे हानिकारक रंग के उपयोग की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री को जब्त कर जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों पर विशेष नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इसी अभियान के तहत टीम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर गंदगी में बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही सिवइयां पकड़ीं। जांच के दौरान साफ-सफाई के मानकों की अनदेखी पाई गई। मकान में अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे, जिसे टीम ने गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
खाद्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध प्रतिष्ठानों और अवैध निर्माण इकाइयों की जांच कर मिलावटी व अस्वच्छ खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
.jpg)

.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin