HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ के बाजारों में इस सहालग सीजन में महिलाओं के बीच कश्मीरी और रजवाड़ा घुंघरू वाली चूड़ियों की खूब मांग है। सोने-चांदी के महंगे दामों के कारण पारंपरिक गहनों की जगह ये किफायती विकल्प ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। शादी के मौके जैसे रिंग सेरेमनी और जयमाला में डायमंड लुक वाले कंगन भी दुल्हनों की सुंदरता बढ़ा रहे हैं।
गोल मार्केट स्थित श्रृंगार मंजूषा दुकान के मालिक सुनील अरोड़ा के अनुसार, पिछले साल इन चूड़ियों और कंगनों की मांग कम थी, लेकिन टीवी सीरियलों में महिला कलाकारों द्वारा इन्हें पहनते दिखाने के बाद इस बार काफी रुचि बढ़ गई है।
कश्मीरी घुंघरू वाली चूड़ियां 150 से 300 रुपये, रजवाड़ा वाली चूड़ियां 500 से 2,000 रुपये और पानी वाली चूड़ियां 100 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से उपलब्ध हैं। डायमंड लुक वाले कंगन की कीमत 500 से 2,000 रुपये और पोलकी कंगन 400 से 1,500 रुपये तक है।
भीम नगर निवासी रचना सिंह ने बताया कि शादी इसी महीने है और उन्होंने जयमाला के लिए सोने-चांदी के बजाय डायमंड लुक वाले कंगन खरीदे हैं ताकि उनका हाथ खास दिखे।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin