Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

चंडी रेलवे फाटक पर फिर जाम, आधे घंटे तक रुकी मालगाड़ी


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा के चंडी रेलवे फाटक पर रविवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। लगातार दूसरे दिन यहां एक मालगाड़ी लगभग 30 मिनट तक खड़ी रही, जिसके कारण फाटक बंद रखना पड़ा और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

दोपहर के समय ट्रेन के रुकते ही फाटक बंद कर दिया गया। इसके बाद बाइक, कार, ई-रिक्शा और अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क पर कतारबद्ध हो गए। जरूरी काम से निकलने वाले लोग काफी देर तक फंसे रहे, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह बार-बार फाटक बंद रहेगा तो बाजार और दैनिक आवाजाही पर असर पड़ेगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के मुताबिक सिग्नल से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते मालगाड़ी को रोका गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति को सामान्य रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।