Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पिलखुवा में किशोरी ने निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया, कोई शिकायत नहीं


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने हाल ही में निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। परिवार मजदूर वर्ग का बताया जा रहा है और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिजन और आरोपी के बीच रिश्तेदारी का संबंध है। इसी वजह से अब तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

प्रसव पीड़ा के दौरान किशोरी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने बेटे को जन्म दिया। किशोरी की कम उम्र के कारण यह मामला संवेदनशील माना जा रहा है।

घटना को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन अब तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने पर पूरी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।