HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
बदलते मौसम के कारण जिले में बुखार, खांसी और जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में प्रतिदिन करीब 130 मरीज खांसी और जुकाम से प्रभावित होकर पहुंच रहे हैं, जबकि अन्य सरकारी अस्पतालों को मिलाकर यह संख्या लगभग 400 तक पहुँच जाती है।
कुछ अस्पतालों में खांसी के सिरप की कमी हो गई थी, जिससे मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या को देखते हुए जिले में 50 हजार खांसी के सिरप भेजे हैं। शनिवार को ड्रग वेयरहाउस से ये सिरप सभी सरकारी अस्पतालों में वितरित कर दिए गए।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि अब मरीजों को आवश्यक दवा मिलना सुनिश्चित होगा और खांसी-जुकाम से पीड़ित लोगों का इलाज सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin