Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महाशिवरात्रि पर शिव बारात, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ मनोरम दृश्य


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। महाशिवरात्रि के अवसर पर रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के परिसर में रविवार को भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण और श्रद्धापूर्ण बनाया।

कॉलेज ग्राउंड में विशाल मंच और बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जहां भगवान शिव से जुड़ी झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों और कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और धार्मिक आस्था तथा सांस्कृतिक उत्सव का मिश्रण पेश किया।

कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू हुआ और देर रात तक चलने की संभावना थी। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और "हर हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजन का समन्वय राम संस्थान के तत्वावधान में किया गया, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत तोमर ने व्यवस्थाओं की देखरेख की। इस अवसर पर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार राजीव सिसोदिया, PRO आकाश सिसोदिया और संस्थान का संपूर्ण स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने और उनमें सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करने का अवसर प्रदान करते हैं। शिव बारात ने उपस्थित सभी लोगों में आस्था और उत्साह का संचार किया।