HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
कोहरे और धुंध के कारण सर्दियों में बंद की गई मेमू ट्रेन तथा बरेली से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर सेवा अब फिर से शुरू होने जा रही है। रेलवे ने जानकारी दी है कि 1 मार्च से इन ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे यात्रा करना आसान होगा।
रेलवे प्रशासन हर वर्ष ठंड के मौसम में सुरक्षा के मद्देनजर 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर देता है, क्योंकि घने कोहरे में ट्रेनों का संचालन जोखिमपूर्ण हो जाता है।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि अगले महीने से सभी निरस्त की गई ट्रेन सेवाएं पुनः नियमित रूप से चलने लगेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
.jpg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin