HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका द्वारा गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए दो मुख्य नालों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 1.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पालिका जलनिकासी योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि से इन दोनों आरसीसी नालों का निर्माण कराएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तीन महीने के भीतर पूरा करना होगा।
जिन क्षेत्रों में नाले बनाए जाएंगे, वहां बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर जाता है और लंबे समय से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। पुराने नाले आरसीसी के न होने के कारण टूट-फूट का शिकार हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय निवासियों ने कई बार नए नालों के निर्माण की मांग उठाई थी।
पहला नाला वार्ड संख्या 8 के मोहल्ला आदर्शनगर में स्याना मार्ग पर इरशाद की डग से साजिद के मकान तक करीब 51.18 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। वहीं दूसरा नाला वार्ड संख्या 15, ब्रजघाट क्षेत्र में जयभगवान के मकान से पलवाड़ा मार्ग होते हुए शनि मंदिर और पुरानी टंकी रोड तक लगभग 58.29 लाख रुपये में तैयार होगा।
अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि दोनों नालों के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं और मार्च के पहले सप्ताह तक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
.jpg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin