हापुड़।
पेराई सत्र शुरू हुए लगभग साढ़े तीन महीने बीतने के बाद सिंभावली चीनी मिल ने आखिरकार वर्तमान सत्र के गन्ना भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को जिले की दोनों चीनी मिलों द्वारा किसानों को कुल 6.12 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
हालांकि ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर अब भी पिछले सत्र का कुछ भुगतान बकाया बताया जा रहा है। जिले में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन चीनी मिलों की भुगतान व्यवस्था में देरी के चलते किसान लगातार परेशानी झेल रहे हैं।
भुगतान में अनिश्चितता के कारण इस वर्ष दोनों मिलों से 50 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना अन्य स्थानों पर भेजना पड़ा है।
सूत्रों के अनुसार सिंभावली मिल ने पुराने सत्र का भुगतान पूरा कर लिया है और अब नए सत्र के तहत किसानों को धनराशि दी जा रही है। बुधवार को मिल ने 3.60 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया।
वहीं ब्रजनाथपुर मिल ने भी पिछले सत्र के बकाये में से 2.52 करोड़ रुपये किसानों को दिए हैं।
आईआरपी अनुराग गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि भुगतान में तेजी लाई जा रही है और किसानों को समय पर भुगतान देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin