Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, पारा पांच डिग्री नीचे आया


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

लगातार कई दिनों तक तेज धूप रहने के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने से वातावरण में ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बदलते मौसम के कारण अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री कम होकर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री के आसपास बना रहा। तापमान गिरने से दिन के समय भी लोगों को हल्की ठंड का अनुभव हुआ और कई लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए।

पिछले कुछ दिनों से फरवरी में धूप तेज होने के कारण गर्मी जैसा अहसास होने लगा था और लोग ऊनी कपड़ों से दूरी बना चुके थे। लेकिन बुधवार के बदले मौसम ने एक बार फिर ठंडक लौटा दी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार गुरुवार से मौसम साफ हो सकता है और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होने की संभावना है।