Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

महमूदपुर में जल जीवन मिशन के तहत बने ओवरहेड टैंक का उद्घाटन


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

महमूदपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए ओवरहेड टैंक का उद्घाटन किया गया। जल अर्पण दिवस के अवसर पर बुधवार को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने इसका लोकार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गांव-गांव ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक परिवार तक साफ और शुद्ध पानी पहुंचाया जाए, जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनुज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, मुकेश तेवतिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।