HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बाजार से सामान लेने के बाद घर लौट रही युवती से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ पिटाई की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी युवती ने बताया कि 16 फरवरी की शाम को वह बाजार से सामान लेने के बाद घर लौट रह थी। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों में से एक युवक ने उसका दुप्पटा खींच कर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस बात की शिकायत उसने घर पर की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin