HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ के थाना क्षेत्र में दर्ज एक संपत्ति विवाद प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला हर्ष विहार निवासी एक व्यक्ति के प्लॉट से जुड़े कथित फर्जी बैनामा से संबंधित है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2008 में मूल भू-स्वामी द्वारा प्लॉट का विक्रय एक महिला के नाम किया गया था। बाद में दिसंबर 2023 में पारिवारिक सहमति के तहत गिफ्ट डीड के माध्यम से यह संपत्ति शिकायतकर्ता के नाम हस्तांतरित कर दी गई। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोगों ने आपस में साजिश कर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और वसीयत तैयार कर अगस्त 2023 में धोखाधड़ी से प्लॉट का बैनामा करा लिया।
इस मामले में कई लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस पहले ही अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब फरार चल रहे एक मुख्य आरोपी को भी पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी और अब अंतिम रूप से वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin