Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या उससे जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी के समाधान के लिए परिवहन विभाग ने हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है। एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने जानकारी दी कि उपसंभागीय कार्यालय में प्रतिदिन डीएल जारी किए जा रहे हैं और प्रक्रिया को और सुगम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन आयुक्त के आदेश के तहत स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की छपाई, पर्सनलाइजेशन, भेजने और वितरण की जिम्मेदारी रोजमार्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को सौंपी गई है। यदि किसी आवेदक को लाइसेंस की प्रिंटिंग, डिस्पैच या डिलीवरी में देरी जैसी समस्या आती है, तो वह 97737-69900 नंबर पर संपर्क कर सकता है।

विभाग का कहना है कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और समाधान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।