गढ़मुक्तेश्वर। किसानों को कृषि संबंधी परेशानियों के समाधान के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खेती-बाड़ी से जुड़ी जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए टोल फ्री सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित किसान कॉल सेंटर के माध्यम से किसान 18001801551 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर फसल उत्पादन, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण सहित विभिन्न कृषि विषयों पर विशेषज्ञ सलाह दी जाती है।
यह सुविधा करीब 22 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों को अपनी भाषा में जानकारी मिल सके। यदि किसी किसान को गंभीर या जटिल समस्या का सामना है, तो उसे संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सीधे बातचीत कराने की व्यवस्था भी है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क सेवा का अधिक से अधिक उपयोग कर आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करें और अपनी समस्याओं का समाधान घर बैठे पाएं।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin