Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

होली से पहले बढ़ेगी गर्मी, पारा 30 डिग्री के पार जाने की संभावना


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

फरवरी के आखिरी दिनों में ही मौसम ने गर्म रुख दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

सुबह की ठंडक अब लगभग समाप्त हो चुकी है और दिन निकलते ही धूप तीखी महसूस होने लगती है। दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलना असहज लगने लगा है। हाल के दिनों में आसमान साफ रहने से धूप का असर और बढ़ गया है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है, जिससे मौसम में तेजी से बदलाव महसूस हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह तापमान में और इजाफा हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा और होली के आसपास गर्मी का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा।