HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर के कसेरठ बाजार स्थित एक बर्तन व्यापारी की फर्म पर गुरुवार को जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने जांच कार्रवाई की। टीम देर रात तक दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल करती रही।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से पहुंची एसआईबी टीम का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह ने किया। उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संबंधित फर्म बर्तनों के थोक व्यापार से जुड़ी बताई गई है।
विभाग को शिकायत मिली थी कि कारोबार में संदिग्ध बिलिंग के जरिए कर चोरी की जा रही है। इसी आधार पर स्टॉक, खरीद-बिक्री के ब्योरे और विभिन्न कंपनियों के साथ हुए लेनदेन की जांच शुरू की गई। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर उनकी गहन जांच शुरू कर दी।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही बाजार क्षेत्र में अन्य व्यापारियों के बीच भी चर्चा का माहौल बन गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin