हापुड़।
जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कुछ टेंडरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सहारनपुर की एक फर्म के संचालक ने आरोप लगाया है कि टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। इस संबंध में शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।
चौधरी एंटरप्राइजेज के संचालक जुलफान अहमद का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों में बागवानी व साफ-सफाई कार्यों के लिए जो निविदा जारी की गई, उसे ई-टेंडर प्रणाली के बजाय जैम पोर्टल से जारी किया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि 20 फरवरी को निविदा प्रकाशित कर 27 फरवरी तक आवेदन की समयसीमा तय कर दी गई, जो अपेक्षाकृत कम है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं के भोजन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए भी कथित तौर पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि ऐसी सेवाओं के लिए जैम पोर्टल का उपयोग अनिवार्य है।
उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि टेंडर पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार जारी किए गए हैं। उनका कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin