HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में मोनाड यूनिवर्सिटी को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला आज (शुक्रवार) लखनऊ में प्रस्तावित शासकीय समिति की बैठक में किया जा सकता है। इस बैठक के लिए जिले को पत्र मिला है।
स्थानीय जांच समिति की रिपोर्ट और जिला प्रशासन की संस्तुति को देखते हुए सात सदस्यीय शासकीय समिति इस पर अंतिम निर्णय लेगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार/प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है और उनसे आठ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इस मामले की जांच जून 2025 में शुरू हुई थी, जब छात्रों ने कलक्ट्रेट में छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। जांच टीम ने पाया कि 2024-25 में कुछ छात्रों की उपस्थिति और निवास संबंधी दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। टीम ने वर्ष 2012 से 2025 तक छात्रवृत्ति में अनियमितता का हवाला देते हुए 53 करोड़ रुपये के लगभग भुगतान में गड़बड़ी की बात कही है।
डीएम की रिपोर्ट में विश्वविद्यालय को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की गई थी और इसे निदेशक समाज कल्याण, लखनऊ को भेजा गया था। शासकीय समिति की बैठक के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रार/प्रबंधक को नोटिस जारी कर आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।
.jpg)



.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin