Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गढ़ और ब्रजघाट में हाईमास्ट लाइटें बंद, अंधेरे से लोग परेशान


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी गढ़ व ब्रजघाट क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्यसभा सांसद निधि से स्थापित की गई कई हाईमास्ट लाइटें काफी समय से बंद पड़ी हैं। नियमित रखरखाव और मरम्मत के अभाव में ये लाइटें बेकार साबित हो रही हैं, जिससे लोगों में असंतोष है।

नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों और आवासीय इलाकों में जहां इन लाइटों से रोशनी मिलनी चाहिए, वहां रात के समय अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली तकनीकी खराबियों के चलते लाइटें बंद हैं, लेकिन उन्हें ठीक कराने के लिए अभी तक ठोस पहल नहीं की गई।

अंधेरे की वजह से रात में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

नगर निवासी अधिवक्ता श्रीनिवास सिंह ने पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर देखरेख हो तो कम खर्च में लाइटें दोबारा चालू की जा सकती हैं।

वहीं पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाएगा।