HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। शहर को जाम और अव्यवस्था से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में बस स्टैंड और गांधी बाजार इलाके में सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से दुकानों और ठेलों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को साफ कराया। अभियान की जानकारी मिलते ही कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। प्रशासन का कहना है कि इन स्थानों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती थी।
कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह समेत पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का सहयोग लिया गया। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।
पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहने की बात कही गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin