Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

विदेश में खुद गाड़ी चलाने का क्रेज, IDP बनवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ (आबिद अली)। विदेश यात्रा करने वाले लोगों में अब वहां खुद वाहन चलाने का रुझान बढ़ता जा रहा है। इसी कारण अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) बनवाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले चार वर्षों में जिले से कुल 120 लोगों ने यह परमिट बनवाया है।

जिले से लोग शिक्षा, रोजगार, व्यापार और पर्यटन के उद्देश्य से विदेश जाते हैं। अधिकतर देशों में सड़क पर वाहन चलाने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट अनिवार्य माना जाता है। कई देशों में ड्राइविंग शुरू करने से पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण भी करवाया जाता है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले यह परमिट केवल कुछ लोगों द्वारा बनवाया जाता था, लेकिन अब युवा, व्यापारी और पर्यटक भी इसे बनवाने लगे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक 2022 में 25 लोगों ने IDP लिया, 2023 में यह संख्या 31 रही, 2024 में 30 और 2025 में 34 लोगों ने इस परमिट के लिए आवेदन किया। इस तरह पिछले चार सालों में कुल 120 लोगों ने इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट हासिल किया है।

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि विदेश में खुद वाहन चलाने के लिए IDP जरूरी दस्तावेज है। इसे बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है और आवेदन के बाद परमिट जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इसके लिए लोगों की रुचि बढ़ी है।