Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

यूपीआई ठगी के शिकार पीड़ित को पूरी रकम वापस, सिम्भावली साइबर टीम की मुस्तैदी से 24 हजार खाते में लौटे


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी क्रम में थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित की पूरी 24 हजार रुपये की धनराशि शत-प्रतिशत वापस कराकर राहत दिलाई है। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और हापुड़ पुलिस का आभार जताया। 

थाना सिम्भावली साइबर सेल लगातार सक्रिय रहकर ऑनलाइन ठगी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध करा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम हरोड़ा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र गजराज सिंह 27 अगस्त 2025 को यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हो गए थे, जिसमें उनके खाते से 24 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी कर निकाल ली गई थी।

मामले की शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंकिंग चैनलों व डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित किया। लंबे समय तक लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण और बैंक स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार, 28 मार्च 2026 को पीड़ित की पूरी 24 हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में वापस करा दी गई। 


धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित प्रमोद कुमार ने हापुड़ पुलिस और सिम्भावली साइबर टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और मेहनत से उन्हें उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे आम लोगों के लिए बड़ी राहत बताया। 


थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल, क्यूआर कोड या यूपीआई अनुरोध पर बिना सत्यापन के भुगतान न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कर वापस कराया जा सके।