हापुड़।
रविवार को जिले में आयोजित जन आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बुखार, खांसी और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों ने जांच के बाद अधिकांश मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया, जबकि कुछ गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेभर में लगे आरोग्य मेलों में करीब 1600 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। इनमें वायरल बुखार और खांसी के लगभग 250 से ज्यादा मरीज शामिल रहे। इसके अलावा करीब 70 मरीज पेट संक्रमण और लगभग इतने ही मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ पहुंचे।
सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कुछ मरीज कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। ऐसे मरीजों के रक्त के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। साथ ही आठ मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin