HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में पाइपलाइन से पीएनजी गैस लेने वाले उपभोक्ताओं को अब एलपीजी सिलिंडर की सुविधा नहीं मिलेगी। शासन के निर्देश के बाद हापुड़ और पिलखुवा क्षेत्र के करीब 6363 उपभोक्ताओं से एलपीजी कनेक्शन वापस लिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा घर-घर सर्वे कराने की तैयारी की गई है।
पूर्ति विभाग के मुताबिक जिन घरों में पहले से पीएनजी कनेक्शन है, वहां कई उपभोक्ता एलपीजी सिलिंडर का भी उपयोग कर रहे हैं। दोनों प्रकार की गैस का इस्तेमाल होने से अनियमितता और कालाबाजारी की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
विभाग ने आईजीएल कंपनी से ऐसे उपभोक्ताओं की सूची प्राप्त कर ली है जिनके घरों में पीएनजी कनेक्शन मौजूद है। हापुड़ शहर के शिवपुरी, श्रीनगर, रेवती कुंज, देवलोक कॉलोनी, रेलवे रोड, पंजाबी कॉलोनी, त्यागी नगर, न्यू शिवपुरी और कलेक्टरगंज सहित कई मोहल्लों में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति हो रही है। वहीं पिलखुवा के कुछ क्षेत्रों में भी पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि गैस एजेंसियों की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन मिलेगा, उनसे एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराया जाएगा और आगे उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है और सर्वे पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin