HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में एलपीजी सिलिंडर को लेकर बुकिंग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने गैस बुक कराई, लेकिन उसके मुकाबले काफी कम सिलिंडर की डिलीवरी हो सकी।
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, करीब 15 हजार से ज्यादा बुकिंग दर्ज हुईं, जबकि चार हजार से कुछ अधिक सिलिंडर ही उपभोक्ताओं तक पहुंच पाए। इस कारण कई लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
जिले में संचालित गैस एजेंसियों के स्तर पर स्टॉक मौजूद होने के बावजूद सप्लाई की रफ्तार धीमी रही। घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलिंडरों की मांग अधिक रही, जबकि व्यावसायिक सिलिंडरों की बुकिंग नहीं के बराबर रही।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से बुकिंग के अनुसार वितरण किया जा रहा है।
जिला पूर्ति विभाग के अनुसार, गैस की उपलब्धता, बुकिंग और वितरण पर लगातार नजर रखी जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin