हापुड़।
जिले में घरेलू गैस को लेकर गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्होंने गैस बुक नहीं कराई, फिर भी उनके मोबाइल पर सिलिंडर बुक होने और डिलीवर होने के संदेश मिल रहे हैं।
इस स्थिति से परेशान लोग गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है, जहां लोग अपने कनेक्शन से जुड़ी जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।
कुछ लोगों का आरोप है कि उनके नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी बुकिंग दिखाई जा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उन्होंने गैस नहीं ली, लेकिन रिकॉर्ड में नियमित डिलीवरी दिखाई जा रही है।
गैस को लेकर जिले में पहले भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इस तरह के मामलों ने उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ा दी है।
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बिना बुकिंग के मैसेज आने की शिकायतें उनके संज्ञान में हैं। इसे तकनीकी समस्या बताया जा रहा है और जल्द ही इसे ठीक करने की बात कही जा रही है। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि गैस की उपलब्धता पर्याप्त है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin