Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

शिक्षा चौपाल में जागरूकता पर जोर, निपुण भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास


HALCHAL INDIA NEWS

धौलाना (हापुड़)। प्राथमिक विद्यालय अचलगढ़ी में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और समाज की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति रही।

चौपाल की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।

अधिकारियों ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए नए सत्र में बच्चों का समय पर नामांकन कराने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही यह भी बताया गया कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने भी बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।