HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह मूल रूप से हमीरपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में कुराना टोल प्लाजा के पास रहकर मजदूरी करता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी 10 मार्च की दोपहर घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास और परिचित स्थानों पर खोजबीन की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान पता चला कि महोबा जिले के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का शक है।
इस जानकारी के आधार पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Social Plugin