हापुड़।
मौसम में आए बदलाव का असर रेल यातायात पर साफ नजर आया। बृहस्पतिवार को कई स्पेशल और नियमित ट्रेनें तय समय से काफी देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बताया गया कि चंडीगढ़ से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन करीब 10 घंटे देरी से चली। सहरसा से आनंद विहार आने वाली ट्रेन लगभग 5 घंटे लेट रही, जबकि आनंद विहार से पूर्णिया की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन करीब 3 घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं नियमित ट्रेनों की बात करें तो वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे देरी से रही। मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन करीब 3 घंटे 20 मिनट लेट हुई। इसके अलावा लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस करीब 2 घंटे और प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे देरी से चली।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन पहले से ही प्रभावित हो रहा है, जिससे अधिकांश गाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin