हापुड़।
जनपद में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी शहरभर में सराहना हो रही है। मिशन शक्ति द्वितीय चरण की शुरुआत के साथ ही वह स्वयं सड़कों पर उतरकर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती नजर आईं। खराब मौसम और जलभराव के बावजूद उन्होंने अपने अभियान को रुकने नहीं दिया और टीम के साथ शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
स्कूल समय के दौरान महिला थाना प्रभारी ने विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया। स्कूल आने-जाने वाली छोटी बच्चियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया और रास्तों में होने वाली संभावित परेशानियों के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई जारी रखने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा सेवाओं तथा आपातकालीन सहायता सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या भय की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
बारिश में भीगते हुए लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर अरुणा राय ने यह संदेश दिया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके इस सक्रिय और संवेदनशील रवैये से महिलाओं व अभिभावकों में भरोसा बढ़ा है, वहीं छात्राओं में भी सुरक्षा का एहसास मजबूत हुआ है। शहरवासियों ने ‘लेडी सिंघम’ के इस जज्बे की खुलकर प्रशंसा की है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin