Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

डिलीट की गई चैट बनी जांच का अहम सुराग, अजीम राणा जेल भेजा गया

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

धौलाना क्षेत्र के पिपलेड़ा गांव से पकड़े गए अजीम राणा और उसके भांजे आजाद राजपूत को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जांच के दौरान अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अजीम राणा ने पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ हुई कुछ अहम चैट को अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया था। अब इन डिलीट चैट को वापस पाने के लिए मोबाइल फोन को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और साजिश का खुलासा किया जा सके।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली की इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजीम राणा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों की रेकी कर रहा था।

बताया गया है कि आरोपी इन स्थानों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे आईएसआई से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी को भेजता था। इस काम में उसने मेरठ के जई गांव निवासी अपने भांजे आजाद को भी शामिल किया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।