Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान शुरू, स्लॉट बुकिंग जरूरी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की हजारों किशोरियों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीका लगवाने से पहले यू-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार स्लॉट मिलने पर ही टीकाकरण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत फिलहाल हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से होगी, जिसे आगे अन्य केंद्रों तक विस्तार दिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से फैलने वाली बीमारियों में शामिल है, लेकिन समय रहते टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। सरकारी स्तर पर दी जा रही वैक्सीन प्रभावी है और एक डोज ही पर्याप्त मानी जा रही है।

टीकाकरण के लिए पात्रता आयु आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के अनुसार तय की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का समय रहते पंजीकरण कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।