HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या को हल करने के लिए प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। इस संबंध में 24 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में खुली बोली आयोजित की जाएगी, जहां इच्छुक भू-स्वामी अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकेंगे।
नगर क्षेत्र से रोजाना बड़ी मात्रा में कचरा निकल रहा है, लेकिन उसके उचित निपटान की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मौजूदा डंपिंग स्थल भी लगभग भर चुका है, जिससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पहले भी जमीन खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन किसी कारणवश उसे रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर टेंडर जारी कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।
शासन स्तर पर वर्षों पहले इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन जमीन न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका। अब उम्मीद जताई जा रही है कि बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही जमीन तय कर निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।
अधिकारियों के अनुसार, बोली में तय मानकों के आधार पर जमीन का चयन किया जाएगा और उसके बाद प्लांट निर्माण का रास्ता साफ होगा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin