पिलखुवा। शुक्रवार देर रात अलवी नगर इलाके में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से करीब दस घरों में नुकसान हो गया। अचानक तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से कई घरों के इनवर्टर, बैटरी, सोलर पैनल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा क्षति अहसान अंसारी के घर पर हुई, जहां बिजली गिरने के बाद इनवर्टर, बैटरी और सोलर पैनल पूरी तरह जल गए। इसके बाद आसपास के घरों में भी करंट का असर हुआ और कई घरों के टीवी, पंखे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए।
इस घटना में आसामौहरद, सरफराज, सलीम, तहसीन, कारी सलामत, हमजा, गुलफाम, बिलाल, साहिद और इरफान के घरों में भी नुकसान होने की जानकारी मिली है।
घटना के समय तेज आवाज सुनकर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और देर रात तक इलाके में डर का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली गिरते ही कुछ ही क्षणों में उपकरण बंद हो गए और कई घरों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि हजारों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कर राहत और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin