गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के करीब डेढ़ माह बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नंगला फिरोज मोहनपुर निवासी राजाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को वह अपने भाई नितिन कुमार के साथ मेरठ रोड स्थित भट्ठा नंबर-5 मार्ग से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रामनगर के बालाजी मंदिर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने नितिन को टक्कर मार दी।
हादसे में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
.jpg)



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin