HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जनपद में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में धारा-207(1) के तहत निरुद्ध वाहनों की नीलामी कराई, जिससे सरकारी राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी सुश्री रेनू की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 119 वाहनों को बेचा गया, जिनसे 34.85 लाख रुपये की अधिकतम बोली प्राप्त हुई।
नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई गई, जिसमें 29 बोलीदाताओं ने भाग लिया। जनपद के बाबूगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, कोतवाली नगर, पिलखुवा, धौलाना और हाफिजपुर थानों में जब्त किए गए वाहनों को इस नीलामी में शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात राहुल यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश चौबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) छवि सिंह चौहान, यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय, प्रधान सहायक रामआसरे तिवारी एवं वरिष्ठ सहायक उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से थानों में खड़े वाहनों के निस्तारण और सरकारी राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin