हापुड़।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू होने जा रही है। नगर पालिका 20 अप्रैल से ओवरहेड पानी के टैंकों की सफाई और मरम्मत का काम शुरू करेगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
यह अभियान चरणों में पूरा किया जाएगा। इस दौरान टैंकों की साफ-सफाई के साथ-साथ उनकी मरम्मत भी की जाएगी। साथ ही पानी की सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए भूमिगत पाइपलाइनों की भी जांच कर उन्हें ठीक किया जाएगा।
काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। यह अभियान 27 मई तक चलेगा और तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से शहरवासियों को गर्मियों में साफ और बेहतर पानी की आपूर्ति मिल सकेगी। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे कराए जाएंगे।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin