Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

खरमास खत्म, 20 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शुभ और मांगलिक कार्य


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में खरमास की अवधि समाप्त होने जा रही है, जिसके बाद एक बार फिर विवाह और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 अप्रैल को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ यह अवधि समाप्त मानी जाएगी।

पिछले एक महीने से खरमास के चलते शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई थी। अब 20 अप्रैल से इन कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त बनने शुरू हो जाएंगे, जिससे लोगों में उत्साह बढ़ गया है।

जानकारों के अनुसार अप्रैल और मई में विवाह के लिए कई उपयुक्त तिथियां उपलब्ध हैं। हालांकि मई के मध्य से जून तक अधिक मास के कारण कुछ समय के लिए फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद जून के अंत से दोबारा शुभ कार्य शुरू हो सकेंगे।

जुलाई तक कुछ दिनों तक विवाह के योग बने रहेंगे, लेकिन उसके बाद फिर से मुहूर्त बंद हो जाएंगे। इसके बाद नवंबर माह में विवाह का सिलसिला दोबारा शुरू होने की संभावना है।