Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बांस और पेड़ों के सहारे बिजली सप्लाई, करोड़ों खर्च के बाद भी हाल बेहाल


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़।

शहर के आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर चिंताजनक नजर आ रही है। लोधीपुर क्षेत्र में बिना किसी आधिकारिक सर्वे या स्वीकृत योजना के बांसों के सहारे लंबी दूरी तक बिजली के तार बिछा दिए गए हैं। यहां तक कि झुग्गी बस्ती में सप्लाई देने के लिए पेड़ पर ही मीटर लगा दिया गया है।

स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, करीब 400 मीटर तक केबल खींचकर एक ही कनेक्शन से 20 से ज्यादा झुग्गियों में बिजली पहुंचाई जा रही है। यह स्थिति तब है जब जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के नाम पर बड़ी रकम खर्च की जा चुकी है।

जिले में लाखों उपभोक्ता हैं और शहर के बाहरी इलाकों में तेजी से नई आबादी बस रही है। कई जगह बिना अनुमति के कॉलोनियां विकसित हो रही हैं, जहां नियमों के मुताबिक कनेक्शन देना मुश्किल होता है। ऐसे में पहले तो कनेक्शन देने से मना किया जाता है, लेकिन बाद में अनौपचारिक तरीके अपनाकर लंबी दूरी तक लाइन डाल दी जाती है।

इस पूरे मामले ने बिजली व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजागर कर दिया है।

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।