हापुड़ में अक्षय तृतीया को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आ रहा है। यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा और इसे धन, समृद्धि व शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं, इसलिए इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। इस बार यह तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। इस दौरान सोना-चांदी, आभूषण, भूमि या अन्य वस्तुओं की खरीद को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता।
इसके साथ ही 20 अप्रैल की सुबह कुछ समय के लिए विशेष योग भी बन रहे हैं, जिनमें सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग शामिल हैं। इन शुभ योगों में किए गए कार्यों को अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
त्योहार के मद्देनजर शहर में शादी-विवाह की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस पहले ही बुक हो चुके हैं, जबकि कई जगह टेंट लगाकर समारोह आयोजित किए जाएंगे।
उधर, बाजारों में भी हलचल बढ़ गई है। सराफा, कपड़ा और फुटवियर की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखने लगी है और आने वाले दिनों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin