HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में चल रही परीक्षाओं के दौरान प्रशासन की सख्ती देखने को मिली। अलग-अलग पालियों में दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए, जिसके बाद उनकी उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर सील कर दी गईं और आगे की कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय को सूचना भेज दी गई।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र के मुताबिक, सुबह की पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 87 में से 82 छात्र शामिल हुए, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। वहीं एनईपी के तहत आयोजित परीक्षा में 141 के मुकाबले सभी छात्र उपस्थित रहे।
वार्षिक परीक्षा में 311 में से 282 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 29 गैरहाजिर रहे। इसी दौरान एक छात्र अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।
शाम की पाली में एनईपी के 380 में से 378 छात्र परीक्षा में बैठे, जबकि दो ने परीक्षा नहीं दी। अन्य परीक्षा में 98 में से 95 छात्र उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित रहे। इस पाली में भी एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया।
कॉलेज प्रशासन ने कहा कि परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin