Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने लगाया गंभीर आरोप, जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जेठ द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में गाजियाबाद के एक युवक से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उस पर नकद राशि, कार और सोने के गहनों की मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

महिला ने आरोप लगाया कि हाल ही में रात के समय उसके जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वह बच गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की गई और दोबारा दहेज की मांग की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है।