HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा क्षेत्र में बीते एक वर्ष के दौरान बढ़ी आपराधिक घटनाओं और सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर हाईवे और आसपास के इलाकों में लूट, डकैती और दुर्घटनाओं की घटनाओं के चलते पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है।
स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां सघन चेकिंग शुरू कर दी है। एनएच-9 और उससे जुड़े प्रमुख कट, साथ ही अस्पतालों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां पहले घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
अभियान के तहत हर वाहन को रोककर जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही हाईवे पर लगातार गश्त बढ़ाई गई है, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि पिछले एक साल की घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin