Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

भोली-भाली महिलाओं को बातों में फंसाकर लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, हापुड़ पुलिस का खुलासा


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को थाना हापुड़ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, पीली धातु के आभूषण और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

थाना प्रभारी के अनुसार जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और टप्पेबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज मामले का सफल अनावरण करते हुए चित्तौली रोड कट के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू पुत्र मुंशीराम निवासी जेजे कॉलोनी टैगोर गार्डन थाना ख्याला, नई दिल्ली और मुकुल उर्फ मौन्टी पुत्र स्वर्गीय भूपेंद्र निवासी रिशाल गार्डन, थाना निहाल विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 4360 रुपये नगद, एक पीली धातु का कुंडल और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (पंजीकरण संख्या डीएल 1जेडसी 1149) बरामद की है। 

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी भोली-भाली महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे। वे पहले महिलाओं को बातचीत में उलझाकर विश्वास में लेते और फिर चालाकी से उनके कानों के कुंडल व अन्य आभूषण उतारकर फरार हो जाते थे। पुलिस को लंबे समय से इस प्रकार की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। 

थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने किन-किन स्थानों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।