हापुड़।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ नगर पुलिस दस्तोई रोड पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सीएमओ कार्यालय की ओर से दस्तोई रोड जाने वाली सड़क पर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान गौतम पुत्र परशुराम, निवासी गली नंबर 9, दस्तोई रोड, जसरूपनगर, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है।थाना हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin