हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने दूध कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एक कार भी बरामद की है। आरोपियों ने खुद को कुख्यात ‘जडैडी गैंग’ का सदस्य बताकर कारोबारी को डराने की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 155/26, धारा 308 (5) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए ठंडी सड़क, कस्बा गढ़मुक्तेश्वर से दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अभिषेक ने अपने साथी तुषार के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर गए और वहां से अपने ही करीबी रिश्तेदार (जीजा) के फोन पर कॉल कर खुद को ‘जडैडी गैंग’ का सदस्य बताया। इसके बाद उन्होंने कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की, ताकि उसे भयभीत कर मोटी रकम वसूली जा सके।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र बिजेंद्र गुर्जर और तुषार त्यागी पुत्र कपिल त्यागी, निवासी ग्राम धीरखेड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (पंजीकरण संख्या डीएल 01 सीयू 1839) बरामद की गई है।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin