Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

खुली बोली के बाद भी जमीन खरीद अटकी, कूड़ा प्रबंधन प्लांट की योजना लटकी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। 24 मार्च को कलक्ट्रेट में इसको लेकर खुली बोली कराई गई थी, लेकिन करीब दो हफ्ते गुजर जाने के बावजूद मामला अभी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच पाया है।

इस परियोजना के लिए शासन ने करीब आठ वर्ष पहले ही छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के चलते काम आगे नहीं बढ़ सका। पिछले वर्ष जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने नगर पालिका को करीब ढाई हेक्टेयर भूमि खरीदने के निर्देश दिए थे।

करीब आठ महीने बाद मार्च में जमीन के चयन के लिए बोली प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें आठ जमीन मालिकों ने भाग लेकर अपनी-अपनी दरें प्रस्तुत कीं। उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी, लेकिन अभी तक फैसला लंबित है।

सूत्रों के अनुसार बोली के बाद संबंधित प्रस्ताव अनुमोदन समिति को भेज दिया गया है। अब अंतिम निर्णय इसी समिति के स्तर पर लिया जाएगा, जिसके बाद ही जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी और प्लांट निर्माण का रास्ता साफ होगा।